फतेहपुर शेखावाटी (सीकर) : राजस्थान की राज्य की सबसे बहुचर्चित विधानसभा सीट फतेहपुर शेखावाटी इस बार भी काफी चर्चा में रहने वाली है क्योंकि बीते कई वर्षों से इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को हार के अलावा कुछ भी नसीब नहीं हुआ है भारतीय जनता पार्टी के हार का सिलसिला यहां पर बहुत ही पुराना है तकरीबन 25 साल पहले यहां पर भारतीय जनता दल ने बाजी मारी थी लेकिन उसके बाद भारतीय जनता पार्टी को यहां पर हार के अलावा कुछ भी नसीब नहीं हुआ है|

लेकिन वर्तमान मैं फतेहपुर शेखावाटी में जो राजनीतिक हालात है बस थोड़े बदले बदले से लग रहे हैं इसका एक बड़ा कारण यह है कि यहां पर वर्तमान में जो कांग्रेस के विधायक है उनसे फतेहपुर शेखावाटी की जनता थोड़ी परेशान सी है क्योंकि वर्तमान विधायक पर आरोप लगते रहते हैं कि विधायक साहब सिर्फ अपने चहेते लोगों का ही काम करवाना पसंद करते हैं दूसरे लोगों की बारी आती है तो लोगों को सिर्फ ठेंगा दिखाने के अलावा कुछ भी दिखाइए नहीं देता है|

फतेहपुर शेखावाटी की वर्तमान राजनीति की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी में अगर कोई सक्रिय और दमदार नेता की बात करें तो मधुसूदन भिंडा का नाम सबसे ऊपर आता है! मधुसूदन भिंडा बीते कई वर्षों से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं वही अगर फतेहपुर शेखावाटी में भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो हम मधुसूदन भिंडा के अलावा कोई भी नेता लगातार जमीन स्तर पर सक्रिय नजर नहीं आता है!

मधुसूदन भिंडा फतेहपुर शेखावाटी में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं वही लगातार जनता पार्टी से जुड़े जितने भी कार्यक्रम है उन्हीं की देखरेख में संचालित होते हैं! मधुसूदन भिंडा की शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में भी दमदार मानी जाती है युवाओं के साथ-सथ बुजुर्ग एवं महिलाओं में भी अच्छी पकड़ मानी जाती है!

इस बार राजनीतिक विशेषज्ञ पर यही अनुमान लगा रहे हैं फतेहपुर विधानसभा की सीट इस बार परिवर्तन के मूड में है!