दिल्ली : बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा भारत की अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पीछे छोडकर, विश्व में पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, किन्तु यह संतोष की बात तब होती जब यहाँ के लगभग 140 करोड़़ लोगों के गरीब जीवन में आवश्यक सुधार को प्रदर्शित करने वाले आँकड़े जैसे प्रति व्यक्ति आय में भी तुलनीय वृद्धि हुई होती।
साथ ही बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की है बसपा सुप्रीमो ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा ब्रिटेन के लोगों की प्रति व्यक्ति आय भारत के लोगों से करीब 20 गुणा ज्यादा है, जिसकी बराबरी पाने पर ही देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी दुखद समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। देश की अधिकतर आबादी गरीबी व निम्न आय वर्ग में पिछड़ गई है जिसकी सही चिन्ता बहुत ही जरूरी।

0 Comments